समाज की शक्ति हैं बेटियां: डॉ मनीष

Updated:
विज्ञापन
समाज की शक्ति हैं बेटियां: डॉ मनीष

बेटी बचाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या महापाप विषय पर महिला कॉलेज में शुक्रवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. बेटी बचाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या महापाप विषय पर महिला कॉलेज में शुक्रवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें सीएस कार्यालय की डीपीएम संगीता लुसी बाला एक्का मुख्य रूप से शामिल हुईं. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान व भ्र्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाना था. इस मौके पर प्राचार्य डॉ मनीष दयाल ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए एक गंभीर अपराध व महापाप है. बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनके बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है. इस मौके पर डीडीएम प्रशांत कुमार, राजेश रजक, तैयब अली, नीतीश कुमार, लब किस्कु, प्रिंस कुमार, प्रकाश कुमार, कमला तिर्की, रूबी देवी, राजेश कुमार, मनोज कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे.

प्रेमी के घर मिला फंदे से लटकता शव, हत्या का आरोप

चतरा. टंडवा थाना क्षेत्र के डहु गांव में बुधवार की रात प्रेमी के घर प्रेमिका का शव फांसी के फंदे से लटकता बरामद किया गया़ घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया़ गुरुवार को सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतका सबिता कुमारी (19) पिता बुद्धु उरांव डहुटांड़ की रहने वाली थी. ग्रामीणों ने बताया कि सबिता कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा थी. सरस्वती पूजा के बाद से वह अपने कथित प्रेमी अजय गिद के घर रह रही थी. बुधवार की रात अचानक घर में फांसी के फंदे से लटकता उसका शव मिला़ इस संबंध में मृतका के पिता ने प्रेमी व उसके माता-पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गयी है़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola