महाष्टमी पर पूजा पंडालों व मंदिरों में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
महाष्टमी पर पूजा पंडालों व मंदिरों में उमड़ी भीड़

शहर के जतराहीबाग स्थित दुर्गा मंडप में पूजा- अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन

चतरा. चैती नवरात्र के महाष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों व मंदिरों में पहुंच कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. शहर के जतराहीबाग स्थित दुर्गा मंडप में पूजा- अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. वहीं दूसरी ओर रामनवमी को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है. महाबीरी पताकों से क्षेत्र पटा हुआ है. जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है. अखाड़ा समितियों द्वारा झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शुक्रवार नवमी की रात झांकी व जुलूस निकाला जायेगा, जो शनिवार दोपहर तक प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरेगा. जुलूस को नियंत्रण करने के लिए केसरी चौक पर जिला प्रशासन द्वारा मंच बनाया गया है, जहां से पदाधिकारी दिशा निर्देश देते रहेंगे. महासमिति के अध्यक्ष कन्हाई पांडेय, महासचिव पप्पू कुमार यादव ने बताया कि 26 क्लबों द्वारा जुलूस व झांकी निकाले जायेंगे. सभी क्लबों को महासमिति की ओर से पांच तलवार, पांच गमछा व पांच लाठी उपलब्ध कराये गये हैं. साथ ही महासमिति की ओर से जायसवाल होटल के पास मंच तैयार किया गया है. मौके पर महासमिति के कोषाध्यक्ष हिमांशु उर्फ हनी समेत कई शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola