स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर क्रॉस कंट्री दौड़

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर क्रॉस कंट्री दौड़

बबलू टुडू व नीता सलानी बने विजेता

विज्ञापन

बबलू टुडू व नीता सलानी बने विजेता टंडवा. स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर क्रॉस कंट्री दौड़ सीजन चार का आयोजन किया गया. दौड़ की शुरुआत हाई स्कूल मैदान से हुई, जो आंबेडकर चौक, शहीद चौक, भामा शाह चौक, एनटीपीसी गेट नं 2, जोड़ा तालाब नीम चौक, बाजार टांड़, गुप्ता चौक होती हुई हाई स्कूल मैदान में आकर समाप्त हुई. दौड़ की दूरी सात किमी थी. मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ देवलाल उरांव, पूर्व विधायक किशुन कुमार दास, जिप सदस्य सुभाष यादव, सांसद प्रतिनिधि सीसीएल प्रेम विकास, जिप सदस्य देवयंती देवी, व्यावसायिक संघ अध्यक्ष विकास गुप्ता, संजीत गुप्ता शामिल हुए. दौड़ में लड़काें के ग्रुप में पहला पुरस्कार बबलू टुडू (जमशेदपुर ) व लड़कियों के ग्रुप में नीता सलानी (रांची) को मिला. दूसरा पुरस्कार लड़का ग्रुप में राहुल कुमार (धनबाद) व लड़की ग्रुप में अनिशा कुमारी (बोकारो) व तीसरा पुरस्कार लड़का ग्रुप में गुलशन कुमार (रांची) व लड़की ग्रुप में रुबी कुमारी ( धनबाद) को मिला. बीडीओ ने कहा कि भागदौड़ की इस जिंदगी में स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना जरूरी है. मौके पर रंजीत गुप्ता, नथू गुप्ता,मीनू गुप्ता, सुरेंद्र चौरसिया,बलराम साहू, पिंटू गुप्ता, सुधीर भगत, सुनील सुंडी समेत अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन वायुसेना के जवान बसंत कुमार द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गुड्डू नायक, अभिषेक गुप्ता, नीरज गुप्ता, मनु गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सचिन गुप्ता, मुन्ना नायक, आयुष श्रीवास्तव, सुजल गुप्ता, टुनटुन गुप्ता, रोहित गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola