ePaper

नौ साल से अधूरा है पांच आंगनबाड़ी भवन का निर्माण

Updated at : 10 Sep 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
नौ साल से अधूरा है पांच आंगनबाड़ी भवन का निर्माण

प्रखंड के पांच आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण नौ वर्षों से अधूरा पड़ा है.

विज्ञापन

बच्चों व सेविकाओं को हो रही भारी परेशानी बीडीओ ने 25 सितंबर तक पूरा करने का दिया निर्देश 10 सीएच 3- अधूरा आंगनबाड़ी केंद्र भवन. विजय शर्मा, इटखोरी प्रखंड के पांच आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण नौ वर्षों से अधूरा पड़ा है. इसमें परसौनी (धनखेरी), कुरजुन (परसौनी), गोदाम मोहल्ला (शहरजाम), नावाडीह (करनी) और पिपरा (नवादा) शामिल हैं. यह योजना वर्ष 2016-17 में स्वीकृत हुई थी. भवनों का निर्माण समाज कल्याण विभाग व मनरेगा की राशि से कराया जाना था. प्रत्येक भवन की प्राक्कलित लागत लगभग छह लाख रुपये तय की गयी थी. किराये के मकानों में चल रहे केंद्र भवन निर्माण अधूरा रहने के कारण इन आंगनबाड़ी केंद्रों को किराये या अस्थायी मकानों में संचालित करना पड़ रहा है. परसौनी का आंगनबाड़ी केंद्र सेविका के घर में चल रहा है, जबकि कुछ केंद्र पुराने स्कूल भवन में संचालित हो रहे हैं. भवन न होने से बच्चों की पढ़ाई, पोषाहार वितरण और सेविका-सहायिका को कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यदि भवन बन जाते, तो केंद्रों में बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा देने के लिए उपयुक्त वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो पातीं।. बीडीओ ने जारी किया नोटिस बीडीओ सोमानाथ बांकीरा ने बताया कि भवनों का निर्माण पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा था, जिसमें समाज कल्याण विभाग का दो लाख और मनरेगा का चार लाख रुपये खर्च होना था. इस मामले में उस समय के मुखिया व पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि 25 सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है. यदि समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ और संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola