हाजी जुनैल आवेदिन के निधन पर शोक

Published by : VIKASH NATH Updated At : 09 Sep 2025 7:16 PM

विज्ञापन

बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाजी जैनुल आवेदिन ने निधन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

टंडवा.बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाजी जैनुल आवेदिन ने निधन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है. शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बसपा सिमरिया विधानसभा अध्यक्ष रामावतार राम ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. खासकर पार्टी को उनके निधन से गहरा आघात लगा है. कहा कि वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे. हमेशा गरीब गुरबो की आवाज बनने का उन्होंने काम किया था. शोक व्यक्त करनेवालों में बसपा के जिलाध्यक्ष संतोष दास, जितेंद्र कुमार, तरुस तिर्की, नागेश्वर राम, मनोज राम, महमूद अंसारी, संजय राम, सुमन कुमार शामिल है. विधायकों ने पूजा-अर्चना की इटखोरी. विधानसभा आश्वासन समिति के सभापति विधायक अरुप चटर्जी, ममता देवी व उज्ज्वल दास ने मंगलवार को मां भद्रकाली की पूजा की. सभी विधायकों ने माता का पूजा कर पंचमुखी हनुमान, शनिदेव व सहस्त्रशिवलिंग का दर्शन किया. मंदिर आगमन पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार सिंह, एसडीओ जहूर आलम, सीओ सविता सिंह ने अभिवादन किया. पूजा के बाद सभी रांची प्रस्थान किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola