भक्ति व उल्लास के साथ रूद्र महायज्ञ का समापन
Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

नवनिर्मित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय रूद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम गुरूवार को हवन के साथ संपन्न हुआ.
विज्ञापन
चतरा. पुराना पेट्रोल पंप के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय रूद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम गुरूवार को हवन के साथ संपन्न हुआ. मौके पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. आचार्य विनोद मिश्रा व अरुण पंडित ने विधि विधान से नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करायी. तीन दिवसीय महायज्ञ को सफल बनाने में डॉन क्लब के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. महायज्ञ के दौरान भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










