छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य अर्घ दिया

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य अर्घ दिया

चैती छठ के तीसरे दिन गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ अर्पित किया गया. बड़ी संख्या में व्रतियों ने ढोल बाजे के साथ छठ घाट पहुंच कर अर्घ्य अर्पित किया.

विज्ञापन

चतरा. चैती छठ के तीसरे दिन गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ अर्पित किया गया. बड़ी संख्या में व्रतियों ने ढोल बाजे के साथ छठ घाट पहुंच कर अर्घ्य अर्पित किया. सबसे अधिक भीड़ छठ तालाब में देखने को मिली. इसके अलावा अन्य छठ घाटों में भी अर्घ अर्पित किया गया. शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व संपन्न हो जायेगा. जिला मुख्यालय के अलावा सिमरिया, हंटरगंज, प्रतापपुर, कुंदा, टंडवा, इटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर, पत्थलगड्डा, कान्हाचट्टी व लावालौंग प्रखंड में भी व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित किया.

इटखोरी. प्रखंड में चैती छठ को लेकर उत्साह का माहौल है. सीओ सविता सिंह ने अपने आवास पर छठ किया. गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ अर्पण किया गया. व्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ देने के बाद विधि-विधान से पूजा की. मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित उत्तर वाहिनी मोहाने नदी घाट पर बड़ी संख्या में व्रती अर्घ देने पहुंची थीं. युवाओं ने छठ घाट की सफाई व सजावट की. मां भद्रकाली मंदिर मोहाने नदी घाट पर छठ करने कई क्षेत्रों से व्रती आयी हैं. सभी मंदिर भवन में रहकर छठ पर्व कर रहीं हैं.

रामनवमी जुलूस गुजरने वाले मार्गों का निरीक्षण

पत्थलगड्डा. बीडीओ कलिंदर साहू व सीओ उदल राम ने रामनवमी को लेकर गुरुवार को प्रखंड के जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया. इस दौरान वे सिंघानी चौक, सुभाष चौक, बरवाडीह मस्जिद, पीपलटोला, बरवाडीह आदि गांवों में गये. उन्होंने जुलूस मार्ग में पड़ी हुई निर्माण सामग्री (बालू, गिट्टी, ईंट, मिट्टी व रॉड) को दो दिन के अंदर हटाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola