चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख के ब्राउन शुगर व दो जिंदा कारतूस के साथ 10 लोग गिरफ्तार

चतरा में 1 लाख के ब्राउन शुगर व दो जिंदा कारतूस के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी है.
मो० तसलीम, चतरा : चतरा की सदर पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ़ कारवाई की है. एक लाख के ब्राउन शुगर व दो जिंदा कारतूस के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के पास से 12 पुड़िया में 1.74 ग्राम ब्राउन शुगर, 105 ग्राम ब्राउन शुगर (डब्बा सहित) व दो जिंदा कारतूस जब्त किया गया. यह जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने शुक्रवार को सदर थाना परिसर में प्रेस कॉफ्रेंस कर दी.
कैसे आए पुलिस की गिरफ्त में
एसडीपीओ ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि बरैनी जाने वाले रोड किनारे कठौतिया के पास एक एलिवेस्टर के खाली मकान में ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री व पीने पिलाने का काम चल रहा है. सूचना के आरोप में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कठौतिया स्थित एलिवेस्टर के मकान को घेराबंदी कर पांच लोगों को ब्राउन शुगर के साथ, एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर व दो राउंड जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया.
सभी से पूछताछ के क्रम में रामटुंडा के जंगल में अवैध ब्राउन शुगर खरीदने की बात कही गई. गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर रामटुंडा जंगल में बताये गये स्थान पर छापामारी कर घेराबंदी किया गया. जहां से चार लोगों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया. इस तरह 10 लोगों को ब्राउन शुगर व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 176/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार लोगों का रहा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार लोगों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. एसडीपीओ ने आगे कहा कि अफीम, ब्राउन शुगर व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व इस कारोबार में संलिप्त लोगों को बखशा नहीं जाएगा. लगातार अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विपिन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार गौतम, संदीप कुमार, प्रवेश कुमार राम व कई जिला बल के जवान शामिल थे.
ये लोग हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार लोगों में गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर गांव निवासी पंकज कुमार दांगी, सिमरिया थाना क्षेत्र के सिमरिया केवटा गांव निवासी अमित कुमार, सदर थाना क्षेत्र के रहमत चौक निवासी मो० सैफ, कठौतिया इस्लामनगर निवासी मो० शहजाद, पानी टंकी राजा तालाब के अमर कुमार, अशोक नगर के मासूम हैदर, धंगरटोली मुहल्ला के कौशल किशोर, हफुआ टिकुलिया गांव के संदीप कुमार सिंह, टंडवा थाना क्षेत्र के सोपारण गांव निवासी कृष्णा कुमार दास व पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव निवासी नकुल कुमार सिंह शामिल हैं. पंकज दांगी ब्राउन शुगर का सप्लाई करता था. उसी के पास से 105 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. वह रामटुंडा जंगल में ब्राउन शुगर बेचता था. गिरफ्तार लोगों में एक पुलिस जवान के पुत्र भी शामिल हैं.
Also Read: चतरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




