चतरा ने गुमला को पांच विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन
चतरा ने गुमला को पांच विकेट से हराया

जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट गुमला. गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को हुए मुकाबले में चतरा ने गुमला को पांच विकेट से पराजित किया. चतरा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करती हुई गुमला की पूरी टीम 27वें ओवर में मात्र 86 रनों पर सिमट गयी, जिसमें कृतज्ञ ने 17 और हर्ष ने 15 रनों का योगदान दिया. चतरा की ओर से हिमालया ने आठ ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी चतरा की टीम ने 15वें ओवर में पांच विकेट गंवा कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिसमें रुद्र उपाध्याय ने 42 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली. गुमला की ओर से अनिकेत ने तीन विकेट झटके. चतरा के हिमालया राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर आरडीओ सतीश सिंह, अंपायर अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद ओज्जाइर, स्कोरर राजेश कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, सनी साहू, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola