होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव

Updated:
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव

एक से 23 अप्रैल तक चलेगी बहाली प्रक्रिया

विज्ञापन

एक से 23 अप्रैल तक चलेगी बहाली प्रक्रिया चतरा. जिले में होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है. बहाली प्रक्रिया अब एक अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलेगी. सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच व लिखित परीक्षा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जायेगी. जारी सूचना में उपायुक्त सह गृह रक्षक नवनामांकन समिति की अध्यक्ष कीर्तिश्री जी ने बताया कि 28 मार्च से 18 अप्रैल तक शारीरिक दक्षता जांच व लिखित परीक्षा होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से तिथि में बदलाव किया गया है. कब किस प्रखंड के लिए होगी जांच व परीक्षा : कान्हाचट्टी प्रखंड के महिला-पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक जांच लिखित परीक्षा एक अप्रैल को हो गयी. इसी तरह गिद्धौर प्रखंड के लिए दो अप्रैल, लावालौंग प्रखंड के लिए चार अप्रैल, पत्थलगड्डा प्रखंड के लिए छह अप्रैल, मयूरहंड प्रखंड के लिए सात अप्रैल, कुंदा प्रखंड के लिए आठ अप्रैल, चतरा सदर प्रखंड के लिए नौ व दस अप्रैल, इटखोरी प्रखंड के लिए 11 अप्रैल, हंटरगंज प्रखंड के लिए 13 व 15 अप्रैल, सिमरिया प्रखंड के 16 व 17 अप्रैल, प्रतापपुर प्रखंड के लिए 18 व 20 अप्रैल, टंडवा प्रखंड के लिए 21 व 22 अप्रैल, चतरा शहर तकनीकी व गैर तकनीकी के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा 23 अप्रैल को होगी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola