10 से 25 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
10 से 25 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

जिले में 10 से 25 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा.

विज्ञापन

चतरा. जिले में 10 से 25 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा. इसे लेकर सीएस कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. उदघाटन सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद ने किया. प्रशिक्षण में जिले के सभी सीएचओ, सुपरवाइजर, डीडीएम व शहर के एएनएम शामिल हुए. प्रतिभागियों को फाइलेरिया की दवा खिलाने की विधि की जानकारी दी गयी. सीएस ने कहा कि साल में एक बार सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा खाना आवश्यक है. दवा का सेवन करेंगे, तभी फाइलेरिया से सुरक्षित रह पायेंगे. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होनेवाला संक्रमण रोग है. इसे सामन्यत: हाथी पांव के नाम से जाना जाता है. प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया. मौके पर डीएस डॉ पंकज कुमार, डॉ आशुतोष कुमार, वीभीडी कंसल्टेंट अभिमन्यु कुमार, पिरामल फाउंडेशन के श्रवण झा समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola