भाजपा ने किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ दिया धरना

भाजपा ने किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन

सिमरिया. झारखंड सरकार की किसान विरोधी नीतियों व वादा खिलाफी के विरोध में शनिवार को भाजपा सिमरिया व बगरा मंडल द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दामोदर गोप व संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार साहू ने किया. कार्यक्रम में प्रभारी गोविंद तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यह सरकार किसानों के हित के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है. वक्ताओं ने कहा कि भाजपा किसानों, गरीबों व आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी. धरना प्रदर्शन में विनोद बिहारी पासवान, नेता उपेंद्र सिंह, लखन प्रसाद साहू, अक्षयवट सिंह, उमाशंकर सिंह, लीलाधर महतो, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमित साहू, रविंद्र सिंह, परमेश्वर यादव, लवकुश सिंह, प्रमोद सिंह, राजीव गुप्ता, अजय ठाकुर, प्रभात सिंह, आनंद यादव, प्रमोद सिंह सहित कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola