ट्रेलर के धक्के से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 7:40 PM
इटखोरी-हजारीबाग पथ पर स्थित पचमो मोड़ के पास बुधवार रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार बोंगा सतुआ निवासी बलम भुइयां की मौत हो गयी. वहीं जतन भुइयां घायल हो गये.
इटखोरी. इटखोरी-हजारीबाग पथ पर स्थित पचमो मोड़ के पास बुधवार रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार बोंगा सतुआ निवासी बलम भुइयां की मौत हो गयी. वहीं जतन भुइयां घायल हो गये. घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया. हादसे में घायल दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया था. वहां इलाज के दौरान बलम भुइयां की मौत हो गयी. इलाज के बाद जतन भुइयां की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने इटखोरी थाना में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
प्रतापपुर. प्रतापपुर-हंटरगंज रामपुर स्थित गणेशी होटल के सामने बुधवार की शाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया था, जिससे दिनेश यादव की मौत हो गयी थी. इस संबंध में मृतक के पिता इंदर यादव ने थाना में आवेदन देकर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं. जानकारी के अनुसार दिनेश यादव व पप्पू यादव कोल्हान से अपनी बहन से मुलाकात कर बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान ट्रैक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही दिनेश की मौत हो गयी. वहीं पप्पू घायल हो गया. थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया की मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 126/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










