रोड रोलर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
रोड रोलर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

उसकी पहचान इमामगंज (बिहार) थाना क्षेत्र के बटबिगहा गांव निवासी शंकर यादव (50) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतापपुर. बंदोहरी गांव के पास मंगलवार को रोड रोलर चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. उसकी पहचान इमामगंज (बिहार) थाना क्षेत्र के बटबिगहा गांव निवासी शंकर यादव (50) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बिहार में भारतमाला परियोजना के तहत हाइवे का निर्म़ाण किया जा रहा है. इसे देखते हुए अनंतपुर गांव में आने-जाने के लिए सड़क की मरम्मत की जा रही थी. इसी दौरान रोड रोलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शंकर यादव की मौत हो गयी. घटना के बाद शव रोड रोलर में फंस गया. शव को किसी तरह बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों का रोड रोलर का चालक चालक हेडफोन लगाकर कार्य कर रहा था. ग्रामीणों के चिल्लाने के बाद भी चालक को नहीं पता चला. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola