यूजीसी बिल के समर्थन में निकाली गयी बाइक रैली

Updated:
विज्ञापन
यूजीसी बिल के समर्थन में निकाली गयी बाइक रैली

रैली मुख्य चौक से निकली, जो ब्लॉक मोड़ होती ही पूरे गांव से होकर गुजरी.

विज्ञापन

गिद्धौर. ओबीसी, एससी, एसटी के लोगों ने सोमवार को यूजीसी बिल के समर्थन में बाइक रैली निकाली. रैली मुख्य चौक से निकली, जो ब्लॉक मोड़ होती ही पूरे गांव से होकर गुजरी. इस दौरान यूजीसी बिल लागू करने से संबंधित नारे लगाये. मौके पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, पूर्व जिप सदस्य रामलखन दांगी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार मौर्य, दांगी कुशवाहा समाज के प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर दांगी, समाजसेवी जितेंद्र कुमार जीतू, सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव, सांसद प्रतिनिधि सुनील राणा, मुकुटधारी दांगी, भुवनेश्वर दांगी, सुरेश राणा, रामदेव यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

जिले के चार मुखिया हुए सम्मानित

चतरा. विभावि हजारीबाग में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर के मुखिया उन्मुखीकरण कार्यशाला में चतरा जिले के चार मुखिया को सम्मानित किया, जिसमें सदर प्रखंड के गंधरिया मुखिया अनिता यादव, टंडवा के धनगड्डा मुखिया अरविंद सिंह, कान्हाचट्टी के राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह व हंटरगंज के मीरपुर मुखिया चंदा देवी शामिल हैं. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने इन्हें सम्मानित किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola