ePaper

बगैर फिटिंग के स्कूली बच्चों को बांट दी साइकिल

Updated at : 16 Sep 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
बगैर फिटिंग के स्कूली बच्चों को बांट दी साइकिल

सरकारी स्कूलों में इन दिनों कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया जा रहा है.

विज्ञापन

चतरा. सरकारी स्कूलों में इन दिनों कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया जा रहा है, लेकिन साइकिल में खामियों के कारण बच्चों में मायूसी है. मंगलवार को आरा प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रों को सदर प्रखंड कार्यालय में साइकिल का वितरण किया गया. बच्चों ने जब साइकिल चलाने की कोशिश की, तो टायर में हवा नहीं थी. फिटिंग भी ठीक से नहीं की गयी थी. बच्चों को साइकिल पैदल ही घर तक ले जाना पड़ा. ओमप्रकाश कुमार, रोहित कुमार समेत अन्य बच्चों ने कहा कि साइकिल की फिटिंग व टायर में हवा नहीं रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ा. साइकिल फिटिंग कराने में 200-300 रुपये लगेंगे. बच्चों व अभिभावकों ने उपायुक्त से साइकिल पूरी तरह फिटिंग कराकर व टायर में हवा भरा कर वितरण कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola