ePaper

बेटे की शादी से पहले मंत्री सत्यानंद भोक्ता का समाज ने किया बहिष्कार, आज चतरा पहुंच रहे सीएम हेमंत सोरेन

Updated at : 07 Dec 2022 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे की शादी से पहले मंत्री सत्यानंद भोक्ता का समाज ने किया बहिष्कार, आज चतरा पहुंच रहे सीएम हेमंत सोरेन

खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्री सत्यानंद भोक्ता के खिलाफ कड़ी निंदा का प्रस्ताव पेश किया गया. इसमें कहा गया कि मंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए सत्यानंद भोक्ता जान-बूझकर गैर-समाज में बेटे का विवाह कर रहे हैं.

विज्ञापन

झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता को उनके समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है. खरवार भोक्ता समाज ने फैसला किया है कि सत्यानंद भोक्ता के घर आयोजित किसी समारोह में वे शामिल नहीं होंगे. मंत्री ने अपने बेटे की शादी गैर भोक्ता समाज में की है. इसलिए समाज ने उनका बहिष्कार करने की घोषणा की है. दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार (7 दिसंबर) को सत्यानंद भोक्ता के बेटे के प्रीति भोज में शामिल हुए.

जगदीश सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक

बता दें कि खरवार भोक्ता समाज विकास संघ ने रविवार को ही एक बैठक की थी, जिसमें मंत्री भोक्ता को समाज से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया गया. संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के खिलाफ कड़ी निंदा का प्रस्ताव पेश किया गया. इसमें कहा गया कि मंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए सत्यानंद भोक्ता जान-बूझकर गैर-समाज में अपने बेटे का विवाह कर रहे हैं.

Also Read: श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता पर झारखंड हाइकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
समाज को नुकसान पहुंचा रहे सत्यानंद भोक्ता

संघ ने कहा कि सत्यानंद भोक्ता लगातार समाज की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसलिए समाज मंत्री एवं उनके पूरे परिवार को समाज से बहिष्कृत करता है. सामाजिक निर्णय के तहत उनके घर-परिवार से समाज के लोग ताल्लुक नहीं रखेंगे. उनके घर होने वाले किसी भी आयोजन से समाज के लोग दूर रहेंगे. समाज का कोई भी व्यक्ति अगर सत्यानंद भोक्ता के यहां आयोजित किसी समारोह में शामिल होता है, तो समाज की ओर से उसका भी बहिष्कार किया जायेगा.

बहिष्कृत किये जाने पर सत्यानंद भोक्ता ने कही ये बात

समाज से बहिष्कृत किये जाने के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि झारखंड में भोक्ता समाज की पहचान ही सत्यानंद भोक्ता से है. वह स्वयं भोक्ता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें (सत्यानंद भोक्ता को) समाज से बहिष्कृत किया है, वे खुद समाज से बहिष्कृत हैं. उनके बेटे के प्रीति भोज में भोक्ता समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल हो रहे हैं.

Also Read: झारखंड में बेरोजगारी भत्ता पर क्या बोले श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कब से भत्ता देने की है तैयारी
कल गिरिडीह में होगी शादी

मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे मुकेश भोक्ता की शादी 8 दिसंबर को गिरिडीह के प्रकाश बैठा की पुत्री रश्मि कुमारी से होगी. सात दिसंबर को चतरा जिला के कारी गांव स्थित उनके पैतृक आवास में घृतढ़ारी एवं प्रीतिभोज का आयोजन है. आठ दिसंबर को कारी गांव से ही गिरिडीह के लिए बरात प्रस्थान करेगी.

बैठक में लिये गये अन्य निर्णय

  • रांची में आयोजित खरवार भोक्ता स्वाभिमान सह आभार महारैली कार्यक्रम को सफल बनायेंगे.

  • महारैली की जोर-शोर से तैयारी होगी. चतरा जिले से 50 हजार लोग महारैली में शामिल होंगे.

  • मंत्री सत्यानंद भोक्ता सामाजिक व्यवस्था को तोड़ रहे हैं. ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार जरूरी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola