बरटा गांव में महायज्ञ के समापन पर भक्ति जागरण

Updated:
विज्ञापन
बरटा गांव में महायज्ञ के समापन पर भक्ति जागरण

गायिका पल्लवी झा ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के बरटा गांव स्थित देवी मंडप में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ के समापन के अवसर पर रविवार की देर शाम भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ विधायक कुमार उज्ज्वल, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, समिति अध्यक्ष पिंटू यादव, रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद गायिका पल्लवी झा ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया. देर रात तक लोगों ने भक्ति गीतों का आनंद उठाया. मौके पर वैद्यनाथ दांगी, रामनरेश दांगी, जवाहर दांगी, नागेश्वर राम दांगी, प्रेमचंद यादव, बबलू कुमार साव, देवनारायण दांगी, मनोज कुमार वर्मा, मुकेश साव, बिनोद दांगी, विकास कुमार, राजेश कुमार उर्फ राजू, संदीप दांगी, बीरेंद्र दांगी, संजय तिवारी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola