जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

पानी की बर्बादी को रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने व जलस्त्रोतों की रक्षा करने की बात कही गयी.

विज्ञापन

: विश्व जल दिवस पर चतरा व प्रतापपुर में जागरूकता कार्यक्रम चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही पानी की बर्बादी को रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने व जलस्त्रोतों की रक्षा करने की बात कही गयी. बताया गया कि जल जीवन का आधार है, मनुष्य, पशु-पक्षी व पेड़-पौधे सभी के लिए जल अनिवार्य है. बिना जल के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. मौके पर पीएलवी मधुसूदन यादव, मो सनाउल्लाह, लक्ष्मण कुमार, संजय कुमार, किशोरी प्रसाद यादव, संतोष कुमार के अलावा शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. प्रतापपुर. विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को प्रतापपुर में जल संरक्षण को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पीएलवी गोविंद ठाकुर व नरेश प्रजापति ने संयुक्त रूप से बताया कि पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल में मात्र दो से तीन प्रतिशत ही पीने योग्य है, इसके बाद भी लोग स्वच्छ जल का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं, जो भविष्य के लिए गंभीर संकट का संकेत है. पानी बर्बादी से बचने की अपील की गयी. मौके पर मनीष कुमार, योगेंद्र प्रजापति सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola