सहायक अध्यापक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सहायक अध्यापक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सहायक अध्यापकों ने रविवार को विधायक जनार्दन पासवान के नाम ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि गौरी प्रसाद यादव को सौंपा.

विज्ञापन

चतरा. झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के जिला इकाई के बैनरतले सहायक अध्यापकों ने रविवार को विधायक जनार्दन पासवान के नाम ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि गौरी प्रसाद यादव को सौंपा. इसमें चार से सात अगस्त तक विधानसभा घेराव की जानकारी दी. अध्यापकों ने कहा कि 25 वर्षो से सेवा दे रहे हैं, लेकिन समान काम के बदले समान वेतन पर गंभीरता नहीं बरती गयी. विधायक ने फोन कर कहा कि मांगों को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जायेगा. ज्ञापन सौंपनेवालों में राजेश कुमार सिंह, गोपेंद्र कुमार यादव, प्रमोद राणा, नंदकिशोर यादव, राजू पंडित, मनोज कुमार यादव, अमित पाठक, पप्पु कुमार, विकास केशरी,पूरन यादव, ओमप्रकाश यादव,विनोद यादव अनिल पाठक,रमेश यादव समेत कई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola