ऋण स्वीकृति प्रक्रिया की धीमी गति पर उपायुक्त नाराज

निर्धारित लक्ष्य 10 दिनों में पूरा करने का निर्देश
निर्धारित लक्ष्य 10 दिनों में पूरा करने का निर्देश चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. जिसमें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमइ) व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने एलडीएम को विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों को 10 दिनों के अंदर निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में विलंब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ पहुंचाने को कहा. उपायुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए समय पर स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि पीएमएफएमइ के वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले का लक्ष्य 94 इकाई का है, इसके लिये 330 आवेदन प्राप्त हुए हैं. 184 आवेदनों को विभिन्न शाखाओं से अस्वीकृत कर दिया गया है. 113 आवेदन लंबित है. 33 स्वीकृत हैं. जबकि पीएमइजीपी के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले का लक्ष्य 25 इकाई निर्धारित है. इसके लिये 116 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 65 आवेदन शाखाओं द्वारा अस्वीकृत किया गया. 45 आवेदन लंबित हैं. छह आवेदन स्वीकृत किये गये. बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शंभुशरण बैठा, एलडीएम एहशान अहमद समेत कई बैंकों के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




