महायज्ञ के दौरान पेश की भाईचारे की मिसाल

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
महायज्ञ के दौरान पेश की भाईचारे की मिसाल

भवानी मठ में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दौरान लोगों ने भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है. यज्ञ के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू श्रद्धालुओं के बीच फल और पानी का बोतल का वितरण किया.

विज्ञापन

सिमरिया. भवानी मठ में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दौरान लोगों ने भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है. यज्ञ के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू श्रद्धालुओं के बीच फल और पानी का बोतल का वितरण किया. दोनों समुदाय के लोग कसारी पंचायत में होनेवाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं. कारी नसीम अख्तर ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम हम सब मिल कर सफल बनाते है. हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिल कर कार्य करते है. प्रमुख रोहन साव ने कहा कि क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोग एक साथ मिल कर कार्य कर भाईचारा की मिसाल पेश करते है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष कन्हैया ठाकुर ने कहा कि अंजुमन द्वारा महायज्ञ में आर्थिक सहयोग भी किया गया है.

भंडारा के साथ हुआ शतचंडी महायज्ञ का समापन

सिमरिया. प्रखंड के नवादा गांव स्थित भवानी मठ में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ रविवार को हवन और भंडारा के साथ संपन्न हुआ. महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ मंडप में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर माथा टेका. महायज्ञ समापन के बाद आचार्य सहित समस्त पुरोहितों ने गांव के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. यज्ञ में शामिल होने आये अतिथियों को ग्रामीण व यज्ञ समिति के सदस्यों ने विदाई दी. मालूम हो कि सात दिनों तक भजन कीर्तन व प्रवचन चलता रहा. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा. इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद ठाकुर, कमलदेव राणा, पारस सिंह, बसंत कुमार साहू, रवींद्र यादव, कलिंदर यादव, रामेश्वर राणा, शंभू कुमार साहू, कैलाश बैठा, उगन भुइयां, प्रकाश कुमार, सुनील गंझू, शिबू गंझु, अनिल प्रसाद, धर्मवीर बैठा, सुबोध ठाकुर, जयचंद ठाकुर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola