40 एनपीए खाताधारी के साथ हुआ समझौता
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :20 Dec 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के किसान भवन में शुक्रवार को बीओआइ द्वारा अस्थायी लोक अदालत ऋण वसूली शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 40 एनपीए खाताधारियों के साथ एक करोड़ का समझौता हुआ.
विज्ञापन
हंटरगंज. प्रखंड के किसान भवन में शुक्रवार को बीओआइ द्वारा अस्थायी लोक अदालत ऋण वसूली शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 40 एनपीए खाताधारियों के साथ एक करोड़ का समझौता हुआ. मौके पर एनपीए खाताधारी जो पैसा जमा नहीं कर रहे हैं, उसे अविलंब जमा करने की बात कही गयी. बैंक ऑफ इंडिया के 30 प्रज्ञा केंद्र के संचालक द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के एनपीए खाताधरियों को लाने में सहयोग किया. कई खाताधारियों ने बैंक कर्मियों पर अच्छा व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया. शिविर में हजारीबाग के वसूली विभाग के मुख्य प्रबंधक शिवाजी भारद्वाज, वरीय प्रबंधक अंचल विभाग हजारीबाग अनिश कुमार, बैंक मैनेजर हितेश चौधरी, असिस्टेंट मैनेजर आदित्य चौरसिया, शक्ति सिंह, कैशियर पंकज सिंह, आदित्य कुमार, मुकेश यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




