30 घंटे बाद बनी सहमति, 6.50-6.50 लाख मिलेगा मुआवजा

Updated:
विज्ञापन
30 घंटे बाद बनी सहमति, 6.50-6.50 लाख मिलेगा मुआवजा

समाचार लिखे जाने तक मुआवजा भुगतान नहीं होने से जाम जारी

विज्ञापन

: समाचार लिखे जाने तक मुआवजा भुगतान नहीं होने से जाम जारी टंडवा. पिपरवार पथ पर नईपारम के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की थी. प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 6.50-6.50 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा के बाद परिजन शव उठाने को राजी हुए. बताया गया कि पदमा इटखोरी मोड़ निवासी शांशिकांत मेहता व कुजू निवासी सौरभ मेहता उर्फ छोटू मेहता की मौत हाइवा की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गयी थी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दी थी. करीब 30 घंटे बाद प्रशासन व परिजनों के बीच वार्ता में सहमति बनी, जिसके बाद शव उठाया गया. वार्ता बीडीओ सह सीओ देवलाल उरांव, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा, जिप सदस्य सुभाष यादव, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, समाजसेवी सुभाष दास व कांग्रेस नेता रवींद्र सिंह की पहल पर हुई. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं होने के कारण जाम जारी था. परिजनों ने शर्त रखी थी कि जबतक मुआवजा नहीं मिल जाता, तबतक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola