ePaper

बेलवरणी पूजा कर माता को आने का दिया न्योता

Updated at : 28 Sep 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
बेलवरणी पूजा कर माता को आने का दिया न्योता

जिले में रविवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप माता कत्यायनी की पूजा अर्चना भक्तिभाव से की गयी

विज्ञापन

चतरा. जिले में रविवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप माता कत्यायनी की पूजा अर्चना भक्तिभाव से की गयी. इस दौरान मंत्रोचार से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. पूजा पंडालों में भीड़ लगी रही. माता कत्यायनी की पूजा के बाद बेलवरण पूजा की गयी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ निकले और बेल वृक्ष के पास पहुंच कर माता को पूजा पंडाल में आने का न्योता दिया. सदर प्रखंड के टीकर में पंडित विनोद पाठक की अगुवाई में बेलवरण पूजा की गयी. टीकर से चल कर ओबरा पहुंच कर बेलवरण पूजा की गयी. श्री पाठक ने बताया कि सोमवार को सातवीं के दिन माता को लाकर पूजा पंडाल में प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. मौके पर मनीष दांगी, अशोक राणा, बैजनाथ दांगी, राजकुमार दांगी, मिथिलेश पासवान, मनोज दांगी के अलावा कई लोग शामिल थे. फौजी बालकिशुन बांडो स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना भारत क्लब 28 सीएच 26- विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि. चतरा. सदर प्रखंड के डाढ़ा सरना फुटबॉल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय फौजी बालकिशुन बांडो स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. फाइनल मैच भारत क्लब बनाम होलमगड़ा के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबला में भारत क्लब ने 5-2 गोल से होलमगड़ा को हराकर टूर्नामेंट विजेता बना. मुख्य अतिथि नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट फुटबॉलर पुनम खलखो व जनसंघर्ष मोर्चा के जिला सचिव महेश बांडो ने विजेता टीम को दस हजार नकद, शील्ड व उप विजेता टीम को पांच हजार नकद, शील्ड देकर पुरस्कृत किया. टूर्नामेंट का आयोजन जन संघर्ष मोर्चा के द्वारा किया गया था. टूर्नामेंट 26 से 28 सितंबर तक चला. जिसमें 16 टीमो भाग लिया. मौके पर मोर्चा के उपाध्यक्ष महावीर कच्छप, सचिव सुशील लकड़ा, कोषाध्यक्ष उमेश बांडो समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola