महुआ चुनने गयी महिला की टांगी से मार कर हत्या

Updated at : 24 Mar 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ चुनने गयी महिला की टांगी से मार कर हत्या

महुआ पेड़ के नीचे खून से लथपथ मिला महिला का शव

विज्ञापन

: महुआ पेड़ के नीचे खून से लथपथ मिला महिला का शव चतरा. सदर थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप आरूदाना जंगल में एक महिला की टांगी से मार कर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान किशुनपुर मुहल्ला निवासी गीता देवी (50) पति शीतल यादव के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, सोमवार को अपराह्न करीब चार बजे गीता देवी महुआ चुनने के लिए जंगल गयी थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान देर रात करीब एक बजे महुआ पेड़ के नीचे महिला का शव खून से लथपथ मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतका के पति शीतल यादव ने सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि मृतका के पति के आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. 20 दिनों में हत्या की तीसरी घटना : चतरा सदर थाना क्षेत्र में 20 दिनों के अंदर हत्या की यह तीसरी घटना घटी है, जिससे क्षेत्र में दहशत है. अब तक पुलिस एक मात्र करमजीत उर्फ विकास की हत्या के मामला का ही खुलासा कर पायी है. इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अभी भी मुख्य अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पहली घटना में सात मार्च को सदर प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय के पास से अनीश कुमार सिंह का शव बरामद किया गया था. हत्या कर उसके शव को किसी ने फेंक दिया था. दूसरी घटना 13 मार्च को जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप धमधम्मा गांव के समीप हुई, जहां अपराधियों ने हजारीबाग जिला के केरेडारी क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी थी. तीसरी घटना में आरूदाना जंगल में किशुनपुर मुहल्ला निवासी गीता देवी की टांगी से मार कर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola