टंडवा में चलती ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर राख

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

कोयला लदा ट्रक (जेएच-02एजे-3938) में मंगलवार की अहले सुबह लरंगा जंगल के समीप शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

विज्ञापन

टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना से हल्दिया जा रहे कोयला लदा ट्रक (जेएच-02एजे-3938) में मंगलवार की अहले सुबह लरंगा जंगल के समीप शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि ट्रक में आग लगने के बाद चालक की सूझबूझ से ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया. इसकी सूचना सीआइएसएफ को दी गयी. सूचना पाकर सीआइएसएफ फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंची और घंटों मेहनत के बाद आग को काबू में किया. टंडवा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola