मुर्गी फॉर्म में चल रहा था मिनी शराब फैक्ट्री

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
मुर्गी फॉर्म में चल रहा था मिनी शराब फैक्ट्री

उत्पाद विभाग ने मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के डहुरा गांव में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन कर भारी मात्रा में शराब जब्त किया है.

विज्ञापन

चतरा. उत्पाद विभाग ने मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के डहुरा गांव में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन कर भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. शराब फैक्ट्री शंकर यादव व अरविंद यादव के द्वारा मुर्गी फॉर्म में चलाया जा रहा था. जहां स्पिरिट में कैरेमल व एसेंस मिला कर नकली शराब कर तैयार ब्रांडेड बोतल में भर कर नकली लेबल व होलोग्राम लगा कर पैक किया जाता था. छापामारी के दौरान कारोबारी भागने में सफल रहे. यह कार्रवाई उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर की गयी. उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि 720 बोतल बंद शराब, तैयार रंगीन शराब 20 लीटर, स्पिरिट 600 लीटर, कैरेमल तीन लीट, अंग्रेजी शराब के विभिन्न कंपनियों का ढक्कन, बोतल, होलोग्राम, लेबल, शराब बोतलबंद के उपकरण व एक महिंद्रा सवारी वाहन को जब्त किया गया है. आगे बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. छापामारी दल में अअवर निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय, अभिषेक आनंद के अलावा आरक्षी, गृहरक्षक, महिला गृहरक्षक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola