झांकी-जुलूस देखने सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

रामनवमी पर रविवार रात दो दर्जन से अधिक क्लब व अखाड़ों द्वारा शहर में झांकी और जुलूस निकाला गया. झांकी देखने के लिए जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा.
चतरा. रामनवमी पर रविवार रात दो दर्जन से अधिक क्लब व अखाड़ों द्वारा शहर में झांकी और जुलूस निकाला गया. झांकी देखने के लिए जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा. सड़क के दोनों किनारे भक्तों ने खड़े होकर झांकी और जुलूस देखा. जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी, डंडा, तलवार, फरसा आदि पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाये. ढोल व डीजे की धुन पर लोग रात भर झूमते रहे. इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान व हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा. कई क्लबों ने जीवंत झांकी निकाली, जिसकी लोगों ने सराहना है. इधर, रामनवमी पर मंदिर व घरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद घरों की छतों पर महावीरी झंडा लगाया. दोपहर में स्वर्णकार संघ द्वारा 11 किलो चांदी से बना झंडा निकाला गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चहुंओर भक्ति गीत गूंज रहे थे. प्रखंडों में भी नवमी के दिन जुलूस निकाला गया. गांव से निकले जुलूस का चौक-चौराहों में मिलान हुआ. विधि-व्यवस्था
पितीज में युवतियों ने किया तलवारबाजी का प्रदर्शन
इटखोरी. प्रखंड के पितीज में रामनवमी धूमधाम से मनी. इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा झांकी प्रस्तुत की गयी. युवतियों ने पारंपरिक परिधान में तलवारबाजी कर अपनी कला का प्रदर्शन किया. जुलूस में शामिल पूजा समिति के सदस्य व ग्रामीण भक्ति गीतों पर झूमते चल रहे थे. देर शाम तक झांकी का प्रदर्शन जारी रहा.युवकों ने किया अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन
सिमरिया. प्रखंड में रविवार की शाम जयघोष के साथ कई गांवों में रामनवमी जुलूस निकाला गया. इस दौरान युवकों ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया. जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे लगाये. सभी अखाड़े विभिन्न मार्गों से होते हुए सिमरिया चौक पहुंचे. वहां संकट मोचन हनुमान मंदिर में मत्था टेकने के बाद वापस लौट गये. मौके पर मेला का आयोजन किया गया. दसवीं की रात प्रखंड मुख्यालय में भव्य झांकी निकाली जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रेफरल अस्पताल द्वारा फ्री मेडिकल कैंप की व्यवस्था की जा रही है. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




