वाहन ने साइकिल सवार को लिया चपेट में, मौत

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
वाहन ने साइकिल सवार को लिया चपेट में, मौत

मयूरहंड-इटखोरी पथ पर हड़ाही-पिपरा मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से परासी गांव निवासी हरिनारायण यादव उर्फ चौकौड़ी यादव (56) की मौत हो गयी

विज्ञापन

मयूरहंड. मयूरहंड-इटखोरी पथ पर हड़ाही-पिपरा मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से परासी गांव निवासी हरिनारायण यादव उर्फ चौकौड़ी यादव (56) की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार मृतक इटखोरी थाना क्षेत्र के रजवार स्थित अपने ससुराल से साइकिल पर सवार होकर अपना गांव परासी आ रहे थे. तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया, जहां घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. चौकौड़ी यादव की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है. घर व परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं उनके घर होने वाली वैवाहिक कार्यक्रम की खुशी अब गम में बदल गयी है. 22 मई को मृतक के छोटे पुत्र व पुत्री की शादी होने वाली थी. मृतक के साथ घर परिवार वाले शादी कार्यक्रम में जुट गये थे. मृतक अपने ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम का न्योता देकर अपना घर लौट रहें थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola