रमजान के चौथे जुमा पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Updated at : 13 Mar 2026 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
रमजान के चौथे जुमा पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

मांगी गयी अमन चैन की दुआ

विज्ञापन

: मांगी गयी अमन चैन की दुआ चतरा. शुक्रवार को माह-ए-रमजान के चौथे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी. काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की, अमन, चैन, शांति, खुशहाली की दुआ मांगी. जामा मस्जिद में सबसे अधिक लोगों ने जुमा की नमाज अदा की. इसके अलावा खानकाह मस्जिद, मस्जिद-ए-नमरा, मस्जिद-ए-अख्लाश, मस्जिद-ए-मामूर, मक्का मस्जिद, आयशा मस्जिद, अव्वल मुहल्ला, अंसार नगर, आजाद नगर, महुआ चौक, नगवां मुहल्ला समेत अन्य मुहल्लों में स्थित मस्जिदों में भी जुमा की नमाज अदा की गयी. रमजान को लेकर मुस्लिम मुहल्लों में चहल पहल देखी गयी. चारों ओर उत्साह का माहौल है. लोग ज्यादा से ज्यादा समय इबादत में गुजार रहे हैं. मस्जिदों में कुरान की तिलावत की आवाज गूंज रही है. लोग अहले सुबह सेहरी कर रहे हैं. शाम में इफ्तार कर रहे हैं. मस्जिद-ए-मामूर के इमाम मौलाना आफताब ने जुमा नमाज के पूर्व कहा कि रमजान का अंतिम अशरा चल रहा हैं. उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की बात कही. साथ ही शब-ए-कद्र के महत्व को बताया. साथ ही जकात अदा करने के लिए भी जानकारी दी. बाजार हो रहा है गुलजार : जैसे-जैसे ईद करीब आ रही है, वैसे-वैसे बाजार में रौनक बढ़ रही है. दुकानों में भीड़ उमड़ रही है. सबसे अधिक भीड़ कपड़ाें की दुकानों में देखी जा रही हैं. सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक दुकानों में लाेग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को ईद को लेकर बाजार गुलजार रहा. कपड़ाें के अलावा इत्र, टॉपी, सुरमा, जूता, चप्पल की दुकानों में खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे.बाजार में अलग-अलग वैरायटी के लच्छा की दुकानें भी सजी हुई हैं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola