10 हाइवा पर लदे 300 टन अवैध कोयला जब्त

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
10 हाइवा पर लदे 300 टन अवैध कोयला जब्त

वन विभाग ने बुधवार की रात चतरा-बगरा मार्ग स्थित चेकनाका के पास अवैध कोयला लदे दस हाइवा को जब्त किया है.

विज्ञापन

चतरा. वन विभाग ने बुधवार की रात चतरा-बगरा मार्ग स्थित चेकनाका के पास अवैध कोयला लदे दस हाइवा को जब्त किया है. वहीं कोयले लदे वाहनों को स्कॉर्ट कर रही एक वैगनआर (जेएच-02 एआर 8223) को भी जब्त किया है. मौके पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के टाटी गांव निवासी अनुज कुमार (पिता-हरि गोप), लातेहार के बालूमाथ निवासी पंकज कुमार (पिता-कुलेश्वर साव), हजारीबाग के केरेडारी स्थित बारियातू निवासी अमन कुमार (पिता-सुरेश कुमार) व कलाम अंसारी (पिता-रबुल मियां) शामिल हैं. सभी हाइवा में 300 टन कोयला लदा था. यह कोयला बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर ले जाया जा रहा था. सभी जब्त वाहनों को वन कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया है. रेंजर सूर्यभूषण कुमार ने बताया कि दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को सूचना मिली थी आम्रपाली खदान से अवैध रूप से कोयले का उठाव कर परिवहन किया जा रहा है. अवैध कोयला लदे कई हाइवा चतरा से गुजरनेवाले हैं. सूचना पर छापामारी टीम गठित की गयी. सभी चेकनाका के पास कोयला लदे वाहनों की जांच की गयी. इसी दौरान चेकनाका नंबर वन के पास से 10 हाइवा को जब्त किया गया. वाहनों में कोयला व कोयला परिवहन से संबंधित कोई भी कागजात नहीं पाये गये. साथ ही स्कॉट कर रही एक कार को जब्त किया. गिरफ्तार चारों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में रेंजर के अलावा प्रभारी वनपाल कमल किशोर, रोहित प्रसाद यादव, रूपलाल यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, वनरक्षी खुर्शिद आलम, अनुज कुमार, राकेश कुमार, सुरेश दास, दीपक कुमार, महेश्वर महतो, निशांत कुमार समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola