30 बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार

Updated:
विज्ञापन
30 बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार

माता-पिता अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के बाद मां भद्रकाली का दर्शन किया.

विज्ञापन

इटखोरी. बैशाख शुक्लपक्ष सप्तमी के गुरुवार को मां भद्रकाली मंदिर में 30 बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ. इस मौके पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ था. लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने आये थे. माता-पिता अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के बाद मां भद्रकाली का दर्शन किया. चिलचिलाती गर्मी में भी माता के दरबार में भीड़ थी.

विधायक ने किया हाई मास्ट लाइट का उदघाटन

मयूरहंड. सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने बुधवार की रात बन्हा स्थित नवनिर्मित शिव-पार्वती व हनुमान मंदिर महायज्ञ परिसर में हाई मास्ट लाइट का उदघाटन किया. विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं को यज्ञ से साथ प्रवचन व पूजा-अर्चना में दिक्कत नहीं होगी. इस अवसर पर आजसू के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र प्रसाद भगत, सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, सुधीर यादव, समाजसेवी मुकेश राणा, लक्ष्मी राणा समेत कई लोग उपस्थित थे.

यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ रही है भीड़.

मयूरहंड. बलिया में नौ दिवसीय मां सिंहवाहिनी नव दीनात्मक प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गांवों में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालु प्रतिदिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं. बुधवार की रात प्रतिमा काे नगर भ्रमण किया गया, जिसमें विधायक कुमार उज्ज्वल दास समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola