बोलेरो से 252 किलो डोडा जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
बोलेरो से 252 किलो डोडा जब्त, तस्कर फरार

पुलिस को देख वाहन छोड़ तस्कर हुए फरार

विज्ञापन

: पुलिस को देख वाहन छोड़ तस्कर हुए फरार सिमरिया. लावालौंग पुलिस ने चारफेड़ी महुआ के पास जंगल से 252 किलो अफीम डोडा लदा एक बोलेरो वाहन जब्त किया है, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गये. यह जानकारी एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाउसाहब ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि लावालौंग से बगरा जाने वाली सड़क पर एक बोलेरो (जेएच 03 एल-6130) गुजरने वाला है, जिसमें डोडा से भरे बोरे लदे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और लावालौंग-बगरा मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान लावालौंग की ओर से एक बोलेरो आते दिखा. पुलिस को देख वाहन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और चारफेड़ी महुआ के पास जंगल में गाड़ी छोड़कर चालक व तस्कर फरार हो गये. वाहन से कुल 13 बोरे डोडा बरामद हुए, जिनका कुल वजन 252 किलो था. इस मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है. इस कार्रवाई में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी चंदन कुमार और कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola