प्रखंड की पंचायतों में लगी 22 जलमीनार खराब

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड की पंचायतों में लगी 22 जलमीनार खराब

राशि के अभाव में नहीं हो रही है मरम्मत

विज्ञापन

: राशि के अभाव में नहीं हो रही है मरम्मत इटखोरी. गर्मी बढ़ते ही पेयजल की किल्लत होने लगी है. कहीं चापानल, तो कहीं जलमीनार खराब पड़े हैं. अलग-अलग पंचायतों में लगभग 22 जलमीनार शोभा की वस्तु साबित हो रही हैं. कुछ मामूली खराबी के कारण बेकार साबित हो रही हैं, तो कुछ डेड हो चुके हैं. ग्राम पंचायतों के खाते में राशि नहीं होने के कारण जलमीनार की मरम्मत नहीं हो रही है, जिससे संबंधित टोला व मुहल्ला के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड में 67 जलमीनार हैं, उक्त सभी जलमीनार पंचायत द्वारा लगायी गयी हैं. इनमें 22 खराब पड़ी हैं. इटखोरी पंचायत में दो, कोनी में एक, शहरजाम में दो, करनी में तीन, पितिज में एक, परसौनी में चार, नवादा में चार, हलमत्ता में एक, धुन्ना में एक, मलकपुर एक व धनखेरी पंचायत में दो जलमीनार खराब पड़ी हैं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola