मिलन समारोह में 1994 मैट्रिक बैच के साथियों ने की मस्ती

Updated:
विज्ञापन
मिलन समारोह में 1994 मैट्रिक बैच के साथियों ने की मस्ती

समारोह में 32 वर्षों के बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी साथियों ने विद्यालय जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया

विज्ञापन

सिमरिया. सिमरिया डिग्री महाविद्यालय परिसर में रविवार को 1994 मैट्रिक बैच के छात्रों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में 32 वर्षों के बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी साथियों ने विद्यालय जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया और भावुक क्षण साझा किया. मिलन समारोह के दौरान सभी साथियों ने मिलकर केक काटा और जमकर मस्ती की. बचपन की शरारतों, पढ़ाई के दिनों की घटनाओं व संघर्ष के पलों को याद कर माहौल खुशनुमा बनाया गया. इस अवसर पर सभी साथियों ने भविष्य में भी इस तरह के मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया.

माघ पूर्णिमा पर कौलेश्वरी पर्वत रहा गुलजार

हंटरगंज. प्रखंड के निरंजना नदी सहित क्षेत्र के सरोवरों पर माघ पूर्णिमा स्नान के लिए रविवार की सुबह शुभ मुहूर्त पर धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ी. कौलेश्वरी पहाड़ श्रद्धालुओं से गुलजार रहा. इस शुभ मुहूर्त पर प्राकृतिक सरोवर में स्नान ध्यान के लिए श्रद्धालुओं के बीच होड़ मची रही. श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान के बाद मंदिर में माता व शिवालय में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. जय माता कौलेश्वरी व हर हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा. मंदिर के पुजारी संदीप मिश्रा ने बताया कि हर साल कौलेश्वरी पर्वत में स्थित प्राकृतिक सरोवर में डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola