चतरा : भीड़ ने पशु व्यापारियों को पीटा, मॉब लिंचिंग का केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चतरा : जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के गेरी धमधमा गांव में सोमवार को पशु तस्करी के आरोप में तीन लोगों को पिटाई कर दी गयी. घायलों में नसरुल्लाह खान (गेरी), मो तसलीम (चतरा) समेत एक अन्य शामिल हैं. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नसरुल्लाह व तसलीम को रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी […]
विज्ञापन
चतरा : जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के गेरी धमधमा गांव में सोमवार को पशु तस्करी के आरोप में तीन लोगों को पिटाई कर दी गयी. घायलों में नसरुल्लाह खान (गेरी), मो तसलीम (चतरा) समेत एक अन्य शामिल हैं. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नसरुल्लाह व तसलीम को रिम्स रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, कोल्हैया मेला से कुछ व्यापारी पशु खरीद कर ले जा रहे थे, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया. विवाद बढ़ने पर तीन व्यापारियों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ वरुण रजक, व बीडीओ पप्पू रजक ने किसी तरह उग्र भीड़ के चंगुल से बचाया. साथ ही मारपीट करनेवाले लोगों के खिलाफ मॉब लिंचिंग की प्राथमिकी दर्ज की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच करा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










