चतरा के कुंदा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

चतरा : कुंदा से शाहपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर खुटेर गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. मृतक की शिनाख्त नावाडीह गांव निवासी सोनू गंझू (22) पिता यमुना गंझू के रूप में हुई है. ट्रैक्टर कुसुंभा गांव निवासी […]
चतरा : कुंदा से शाहपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर खुटेर गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. मृतक की शिनाख्त नावाडीह गांव निवासी सोनू गंझू (22) पिता यमुना गंझू के रूप में हुई है.
ट्रैक्टर कुसुंभा गांव निवासी नरेश यादव की बतायी जा रही है. बताया जाता है की ट्रैक्टर मोरम मिट्टी लाने जा रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गयी. इसमें सोनू ट्रैक्टर के नीचे दब गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
घटना की सूचना पाकर कुंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. तब तक परिजन शव को गांव ले जा चुके थे. पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया.
वर्ष 2015 में हंटरगंज थान क्षेत्र के बलरी गांव में सोनू का विवाह हुआ था. उसके परिवार में पत्नी बबीता देवी के अलावा तीन साल की बेटी खुशी कुमारी भी है. घटना के बारे में सुनकर पूरे गांव में मातम पसरा है. परिजन रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










