दो घंटे तक तड़पती रही वृद्धा, नदारद रहे चिकित्सक

सिमरिया : रेफरल अस्पताल में सोमवार को इलाज के लिए आयी वृद्ध महिला चिकित्सक के अभाव में तड़पती रही. वृद्धा दुंदुआ गांव की कुंती देवी आग से झुलस गयी थी. उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक नदारद थे. दो घंटे तक वृद्धा दर्द से कहराती रही. इसके बाद एक चिकित्सक वहां […]
सिमरिया : रेफरल अस्पताल में सोमवार को इलाज के लिए आयी वृद्ध महिला चिकित्सक के अभाव में तड़पती रही. वृद्धा दुंदुआ गांव की कुंती देवी आग से झुलस गयी थी. उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक नदारद थे. दो घंटे तक वृद्धा दर्द से कहराती रही. इसके बाद एक चिकित्सक वहां पहुंचे और वृद्धा का इलाज किया.
इसके अलावे एक दर्जन से अधिक मरीजों को चिकित्सक के नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा. मालूम हो कि सिमरिया ,लावालौंग व पत्थलगड्ढा के मरीजों के लिए एक मात्र अस्पताल है, जहां इन प्रखंडों से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं. ऐसे में चिकित्सकों को नहीं रहने कारण आये दिन मरीजों को परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




