नामांकन के दौरान प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन

Updated at : 07 Apr 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन

चतरा : लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है. नामांकन के दौरान कई प्रत्याशियों ने भीड़ लगाकर शक्ति प्रदर्शन किया. राजद के सुभाष प्रसाद यादव व कांग्रेस के मनोज यादव सबसे अधिक अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. शुक्रवार व शनिवार को शहर में काफी हलचल रही. वाहनों के काफिले से […]

विज्ञापन

चतरा : लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है. नामांकन के दौरान कई प्रत्याशियों ने भीड़ लगाकर शक्ति प्रदर्शन किया. राजद के सुभाष प्रसाद यादव व कांग्रेस के मनोज यादव सबसे अधिक अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. शुक्रवार व शनिवार को शहर में काफी हलचल रही.

वाहनों के काफिले से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. मनोज यादव नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे, तो उनके समर्थक समाहरणालय गेट के सामने काफी देर तक नारेबाजी करते रहे. सुरक्षा कर्मियों को उन्हें हटाने में काफी परेशानी हुई. गेट पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने मात्र पांच लोगों को समाहरणालय के अंदर जाने दिया.

इस दौरान कार्यकर्ता एक-दूसरे को धकेल कर अंदर जाने का प्रयास करते नजर आये. सुरक्षाबलों ने सभी को गेट से दूर भगाया. जब-जब प्रत्याशी नामांकन करने समाहरणालय गये व नामांकन कर वापस लौटे तब-तब समर्थक नारे लगाते रहे. हालांकि वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए सौ-सौ मीटर की दूरी पर चेकपोस्ट लगाया गया था. सभी वाहनों को दूसरे रास्ते भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola