ePaper

Jharkhand : चतरा में पिकअप वैन ने बच्चे को कुचला, मौत

Updated at : 18 Mar 2019 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : चतरा में पिकअप वैन ने बच्चे को कुचला, मौत

इटखोरी : झारखंड के चतरा जिला के हजारीबाग रोड के करमा सुरही मोड़ के पास पिकअप वैन ने एक बच्चे को टक्कर मार दी. बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बच्चे की उम्र 10 वर्ष थी. सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब 10 साल का बच्चा सुभाष कुमार अपने पिता द्वारिका साव […]

विज्ञापन

इटखोरी : झारखंड के चतरा जिला के हजारीबाग रोड के करमा सुरही मोड़ के पास पिकअप वैन ने एक बच्चे को टक्कर मार दी. बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बच्चे की उम्र 10 वर्ष थी.

सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब 10 साल का बच्चा सुभाष कुमार अपने पिता द्वारिका साव के आने का इंतजार कर रहा था. इसी समय एक पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

बच्चा बराडीह करमा गांव का रहने वाला था. थोड़ी ही देर पहले उसके पिता द्वारिका साव मुंबई से घर आये थे. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि शनिवार को भी हजारीबाग रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी थी. बाइक सवार दो अन्य लोग घायल भी हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola