अनियंत्रित हाइवा चाहरदीवारी तोड़ घर में घुसा

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित हाइवा चाहरदीवारी तोड़ घर में घुसा

थाना क्षेत्र के उपरटोला निवासी राजेश कुशवाहा की चहारदीवारी में अनियंत्रित हाइवा जा घुसा

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के उपरटोला निवासी राजेश कुशवाहा की चहारदीवारी में अनियंत्रित हाइवा जा घुसा, जिससे आंगन में लगा अशोका विशाल पेड़ गिर गया. साथ ही लूना व घर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुरूषोतम अग्निहोत्री दल बल के साथ वहां पहुंचे और हाइवा चालक को थाना ले गये. आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने मुआवजे की मांग की. बताया गया कि हाइवा वाहन कटकमसांडी में कोयला डंप कर वापस लापरवाही व तेजी से चट्टीबारियातू जा रहा था. इसी बीच अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. एमडीए अभियान शुरू, एक लाख 2670 लोगो को दवा खिलाने का लक्ष्य चतरा. सिविल सर्जन डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चो को दवा खिला कर फोकल एमडीए अभियान की शुरूआत की. इस अवसर पर वीभीडी कंसल्टेंट अभिमन्यु कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल से पांच मई तक अभियान चलाया जायेगा. 20 को जिले के सभी बूथो पर दवा खिलायी जायेगी. 21 अप्रैल से सहिया दीदी प्रभावित गांवो में घर-घर जाकर दवा का सेवन करायेगी. अभियान के तहत कुल 88 गांवो के एक लाख दो हजार 670 लोगो को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है. मौके पर पिरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम लीडर अजीत मिश्रा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola