वाहन में टक्कर के बाद स्कॉर्पियों चालक ने दो के साथ की मारपीट

Updated:
विज्ञापन
वाहन में टक्कर के बाद स्कॉर्पियों चालक ने दो के साथ की मारपीट

प्रखंड के नावाडीह पनारी गांव में रविवार की देर शाम टेंपो व स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के नावाडीह पनारी गांव में रविवार की देर शाम टेंपो व स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी. जिससे स्कॉर्पियों चालक नावाडीह पनारी गांव निवासी संतोष यादव आक्रोशित हो गये और टेंपो चालक जोरी गांव निवासी मो आरिफ के साथ जमकर मारपीट की. साथ ही टेंपो को घर ले जाकर चक्का खोल दिया. टेंपो चालक ने इसकी जानकारी मीरपुर गांव निवासी अपने मित्र सुजीत पासवान को दिया. सुजीत जब वहां पहुंचा तो संतोष यादव ने उसके साथ भी मारपीट की. जिससे दोनों घायल हो गये. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई वीर बहादुर सिंह, एएसआई अजय महतो दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामला को शांत करते हुए आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर संतोष कुमार को पकड़ कर थाना लाया. मो आरिफ व सुजीत पासवान ने संतोष यादव के खिलाफ अलग-अलग आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बिजली के लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान पत्थलगडा. प्रखंड में इन दिनों बिजली के लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. प्रखंड के विभिन्न गांवों के उपभोक्ता काफी परेशान हैं. प्रखंड के बरवाडीह, पत्थलगड्डा, दुंबी आदि कई गांव के उपभोक्ताओं ने बताया कि इस भीषण गर्मी में लगातार कई दिनों से लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं. लो वोल्टेज के कारण घरेलू कार्य के साथ बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. गांव में वोल्टेज करीब 80-90 वोल्ट ही रहता है. जिसके चलते गांव के लोग विद्युत संबंधित किसी प्रकार के उपकरण का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं. मुख्य रूप से लोग लो वोल्टेज के कारण घरों में लगे टंकी में पानी भी नहीं भर पा रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत बिजली कर्मियों से पूछे जाने पर बताया कि तकनीकी खराबी के कारण कई गांव में लो वोल्टेज की समस्या है. मरम्मत कार्य चल रहा है, जल्द ही सुधार हो जाएगा व लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जायेगी.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola