इटखोरी उप डाकघर में डेढ़ महीने से कामकाज ठप, विभाग को 50 लाख का नुकसान

Updated at : 23 Oct 2018 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
इटखोरी उप डाकघर में डेढ़ महीने से कामकाज ठप, विभाग को 50 लाख का नुकसान

इटखोरी : केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद डाक विभाग को दुरुस्त करने की बात करते हैं वहीं इटखोरी के उप डाकघर में डेढ़ महीने से कामकाज ठप है. इसकी सूचना झारखंड के डाक विभाग के अध्यक्ष को भी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. डाक विभाग का कामकाज ठप होने से विभाग […]

विज्ञापन

इटखोरी : केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद डाक विभाग को दुरुस्त करने की बात करते हैं वहीं इटखोरी के उप डाकघर में डेढ़ महीने से कामकाज ठप है. इसकी सूचना झारखंड के डाक विभाग के अध्यक्ष को भी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

डाक विभाग का कामकाज ठप होने से विभाग को डेढ़ महीने में लगभग पचास लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जरूरतमंद लोगों को मामूली कार्य के लिए चतरा व हजारीबाग जाना पड़ रहा है. डाकघर में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल, जमा व निकासी का कार्य नहीं हो रहा है. मालूम हो कि तीन सितंबर से डाकघर में कामकाज ठप है. बताया जाता है कि कम्प्यूटर में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. इस संबंध में डाक अधीक्षक एस मंडल से उनका जवाब जानने के लिए सम्पर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

* क्या कहते हैं उप डाक पाल : इस संबंध में उप डाक पाल लालमोहर प्रसाद ने कहा कि हमने विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दिया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है, हमलोग खुद परेशान हैं. ग्राहकों के नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. हमारे यहां चार हजार ग्राहक हैं. उन्होंने कहा कि डाक अधीक्षक को कई बार पत्र लिखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola