Chaibasa News : रेलवे स्टेशन बस्ती में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : रेलवे स्टेशन बस्ती में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

गुवा. गंभीर रूप से घायल शाहरुख का चल रहा इलाज,पुलिस ने कहा-युवक ने खुद को किया घायल, परिजनों से की जा रही पूछताछ

विज्ञापन

गुवा.गुवा की रेलवे स्टेशन बस्ती में सोमवार शाम चार बजे एक युवक पर चाकू से हमला किये जाने का मामला सामने आया है. घायल युवक की पहचान शाहरुख बतायी गयी है. परिजनों ने उसे गंभीर हालत में गुवा के सेल अस्पताल में भर्ती कराया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाहरुख रेलवे स्टेशन बस्ती में रहकर लोहा-टीना खरीद-बिक्री का काम करता था. उसका मोटू नामक युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार को यह विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मोटू ने शाहरुख के गले पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद से आरोपी फरार है. दूसरी ओर, गुवा थाना के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शाहरुख नशे की हालत में था. कुछ लोगों के अनुसार, उसने खुद ही घर में घुसकर बोतल तोड़ी और स्वयं को घायल कर लिया. पुलिस का कहना है कि जब शाहरुख नशे से बाहर आयेगा, तभी मामले की सच्चाई पता चल सकेगी. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों और घायल युवक के परिजनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि शाहरुख पर हमला हुआ या उसने खुद को घायल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manjeet Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Manjeet Kumar Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola