चाईबासा में बीएलओ एवं बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक 14 को

Updated:
विज्ञापन
बीएलओ एवं बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक 14 को

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 14 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि : चाईबासा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे झारखंड सहित पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-202'' अभियान को गति देने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. इस अभियान को पूरी तरह सफल और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से आगामी 14 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की द्वितीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक का आयोजन एक साथ किया जाएगा.

यह महत्वपूर्ण बैठक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दिन के 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए गंभीर विचार-विमर्श किया जाएगा. इस विशेष बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रारूप एएसडीडी सूची पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि दोहरे या स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान की जा सके. इसके साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उन्हें सही मतदान केंद्र से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस बैठक में आम मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व पोलिंग एजेंटों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों से सक्रिय रूप से सहभागिता करने का अनुरोध किया गया है. "


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola