सामु सामड को लोवाहातु गांव के ग्रामीण मुंडा चयनित

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण मुंडा चयन को लेकर ग्राम सभा की बैठक | Prabhat Khabar Network

तांतनगर के लोवाहातु गांव में ग्राम सभा की बैठक के बाद सर्वसम्मति से सामु सामड को नया ग्रामीण मुंडा चुना गया है. ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तांतनगर : तांतनगर अचंल क्षेत्र क्षेत्र के लोवाहातु गांव में ग्रामीण मुंडा चयन को लेकर ग्रामसभा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय मानकी कोलाय आल्डा ने की. बैठक में ग्रामीणों के अलावा आसपास गांव के ग्रामीण मुंडा व इलाके के मानकी व अचंल कार्यालय से कर्मचारी की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सामु सामड को ग्रामीण मुंडा चयन किया गया है. ग्रामीणों ने नवचयनित मुंडा श्री सामड को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया है. गौरतलब है कि तत्कालीन ग्रामीण मुंडा का निधन होने के बाद से गांव में मुंडा का पद रिक्त पड़ा हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुंडा पद रिक्त रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. अचंल कार्यालय से आदेश निकाल कर रविवार को ग्रामीण मुंडा चयन के लिए निर्धारित किया गया था. इस ग्राम सभा की बैठक में अंचल कार्यालय से राजेश कुमार, मानकी विश्वनाथ सावैंया, उकुगुटू के ग्रामीण मुंडा प्रताप सिंह कालुंडिया, तांतनगर के ग्रामीण मुंडा सुभाष बिरूली, हेमवती सामड, जिंगी सामड, सुखमति पुरती, रोयबारी सामड, शुरू सामड, मोतीलाल सामड, मुकरू सामड, घनश्याम सामड समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola