Chaibasa News : नोवामुंडी कॉलेज में जागरुकता रैली, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : नोवामुंडी कॉलेज में जागरुकता रैली, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

नाबालिगों को वाहन न दें, सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी

विज्ञापन

नोवामुंडी. नोवामुंडी कॉलेज के अंबेडकर हॉल में शनिवार को एनएसएस इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. छोटी गलती भी जानलेवा हो सकती है. इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बाजार से एसबीआई तक जागरुकता रैली निकाल कर हुई. सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने हरी झंडी दिखा कर छात्रों को रवाना किया. छात्रों ने ‘नाबालिगों को वाहन न दें’, ‘हेलमेट आपकी सुरक्षा है’ जैसे नारे लगाए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी, टीएसएफ हेड तुलसीदास गणवीर, सेफ्टी इंचार्ज हिमांशु शेखर खांडूवालो और डॉ. नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे. अतिथियों का पारंपरिक नृत्य से स्वागत हुआ. सनत प्रधान ने अतिथियों को सम्मानित किया. अपने संबोधन में पूर्णिमा कुमारी ने हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने और नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की. तुलसीदास गणवीर ने बताया की सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है. प्रो. कुलजिंदर सिंह ने कहा की ऐसे कार्यक्रम छात्रों को जिम्मेदार बनाते हैं. मंच का संचालन प्रो. साबिद हुसैन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मुकेश सिंह ने दिया. मौके पर कॉलेज स्टाफ व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित.

निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर प्रतियोगिता :

प्रथम: प्रियंका घोष, द्वितीय : गुरुचरण लागुरी, तृतीय: दीपक बेहरा

निबंध प्रतियोगिता :

प्रथम- पलक राम महतो द्वितीय – संजना गोप तृतीय-अंकुश महंता.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola