Chaibasa News : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 14 Sep 2025 11:25 PM

विज्ञापन

चाईबासा : विभिन्न क्लबों के सचिव ने उपायुक्त 
को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की

विज्ञापन

चाईबासा. विभिन्न क्लब के सचिवों ने कहा कि सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खिलाड़ी, खेल भावना और जनहित से सर्वोपरि हैं. सचिवों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच करायी जाये. खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित किया जाये. ज्ञापन सौंपने वालों में क्लब के सचिवों में धर्मेन्द्र देवगम (जेडीए), गोपीनाथ गोप (बीपीएमसी), विकास तामसोय (हॉस्टल अकादमी), तुराम देवगम (मतकमहातु एफसी), जयसिंह हेस्सा, गोविंद बिरुली, युगल किशोर पूर्ति, मधुसूदन सामड आदि के हस्ताक्षर हैं.

स्टेडियम में अवैध दुकानों का निर्माण और कब्जा

स्टेडियम में अवैध रूप से दुकान बनाकर उन्हें समिति के सदस्यों और उनके करीबियों को आवंटित किया गया था, जबकि ये दुकानें खिलाड़ियों, कोचों और खेल संगठनों के लिए रखनी चाहिए थी. यह न केवल नैतिक भ्रष्टाचार है, बल्कि संसाधनों के दुरुपयोग का भी स्पष्ट उदाहरण है.

फुटबॉल लीग का आयोजन मात्र खानापूर्ति

हाल ही में संपन्न एसोसिएशन की फुटबॉल लीग में पारदर्शिता की कमी और क्लब सचिवों की सहभागिता न होने का आरोप सामने आया है. एसोसिएशन से जुड़े फुटबॉल संघों के सचिवों और खेलप्रेमियों ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन एकतरफा ढंग से किया गया. इसका कोई लेखा-जोखा सार्वजनिक नहीं किया गया है, जबकि क्लबों से हजारों रुपये शुल्क के रूप में वसूले गये.

जनप्रतिनिधियों और क्लब सचिवों की मुख्य मांगें

वर्तमान समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाये, स्वतंत्र एजेंसी से एसोसिएशन की ऑडिट और जांच करायी जाये. स्टेडियम परिसर की दुकानों की समीक्षा कर उन्हें योग्य खेल से संबंधित लोगों के बीच वितरित किया जाये. निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से एसोसिएशन के चुनाव कराये जायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola