Chaibasa News : वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के नाम पर एक भी किसान को उजड़ने नहीं देंगे : जोबा माझी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 14 Oct 2025 11:07 PM

विज्ञापन

गोइलकेरा हाट मैदान में शहीद देवेंद्र माझी को दी गयी श्रद्धांजलि, जुटे हजारों ग्रामीण

विज्ञापन

गोइलकेरा

. जल, जंगल जमीन आंदोलन के पुरोधा व आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले शहीद देवेंद्र माझी की श्रद्धांजलि सभा में सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का मुद्दा छाया रहा. श्रद्धांजलि सभा की मुख्य वक्ता सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहा कि देवेंद्र माझी सारंडा-पोड़ाहाट जंगल में रहने वाले एक-एक व्यक्ति को अपना परिवार माना था. आज जो संकट आया है उसका सामना एकजुट होकर करेंगे.

जोबा माझी ने कहा जंगल में बसे लोगों के साथ अन्याय हुआ, तो देवेंद्र माझी का परिवार चुप नहीं रहेगा. कुर्बानी देने की नौबत आयी तो हमारा परिवार सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़ा मिलेगा. सांसद ने कहा सारंडा में रहने वाले ग्रामीणों से बिना विचार-विमर्श और सहमति के इतना बड़ा निर्णय कैसे ले लिया गया.

कहा कि सारंडा क्षेत्र में बसे लगो खेतीबाड़ी कर अपना पेट पालते हैं. वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के नाम पर एक भी किसान को उजड़ने नहीं देंगे. सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनने से ग्रामीण जमीन से बेदखल हो जायेंगे. उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था पर भी चोट पहुंचेगा.

इन्होंने भी सभा को किया संबोधित

सभा को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओपी आनंद, कांग्रेस नेता विजय सिंह सामड, पोड़ाहाट मानकी मुंडा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा, चंदन होनहागा, रामजीत हांसदा, अशोक वर्मा, जगदीश नारायण चौबे, रामसिंह हेम्ब्रम, मरियम चेरेवा, अंतु केराई, लाल सिंह हेम्ब्रम, सुंदर बोदरा, सुमी तिर्की, गैब्रियल चेरेवा, जोहन बरजो, जोगेंद्र सुरीन, चंद्रो चांपिया, ब्रजमोहन पूर्ति, मढ़दा तामसोय, मानसिंह अंगरिया, रविकांत माझी आदि ने संबोधित किया. संचालन गोइलकेरा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा ने किया. इससे पूर्व हाट मैदान स्थित शक्ति स्थल पर सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी और ईचागढ़ की विधायक सविता महतो समेत हजारों की संख्या में लोगों ने फूल चढ़ाकर एवं पूजा-अर्चना कर देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि दी. सभा में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजीत यादव, केपी सोरेन, आसमान सुंडी, अकबर खान, अघना कंडुलना, मानीहंस मुंडा, प्रदीप अग्रवाल, सुखमती कोड़ा, उदय चेरेवा, जानकी हेम्ब्रम, सिकंदर तिरिया, बुधराम चेरेवा, भातुराम सांडिल समेत कोल्हान-पोड़ाहाट व सरायकेला विस क्षेत्र के झामुमो समर्थक व ग्रामीण उपस्थित रहे.

संघर्ष का दूसरा नाम था देवेंद्र माझी : सविता महतो

श्रद्धांजलि सभा में पहुंची ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा सभा में उमड़ी भीड़ से प्रतीत हो रहा है कि देवेंद्र माझी के प्रति कितना स्नेह है. उन्होंने देवेंद्र माझी को एक योद्धा बताते हुए कहा कि चाहे जल, जंगल, जमीन की बात हो या अलग झारखंड राज्य इसके लिए सैकड़ों कुर्बानियां देनी पड़ी है.

बाबा का आशीर्वाद सारंडा के लोगों के साथ है : जगत माझी

मनोहरपुर विस के विधायक और देवेंद्र माझी के ज्येष्ठ पुत्र जगत माझी ने अपने पिता के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि बाबा का स्नेह जंगल में बसे लोगों के प्रति था. उन्हें अपना परिवार कम और क्षेत्र के लोगों की चिंता ज्यादा रहती थी. जगत माझी ने सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को अनुचित करार देते हुए कहा इसे जबरदस्ती थोपने की कोशिश हो रही है. सारंडा-पोड़ाहाट जंगल में बसे लोग हमारा परिवार हैं. उन्होंने एकजुट होने की अपील करते हुए कहा माझी साहब का परिवार को किसी भी कीमत में टूटने-बिखरने नहीं देंगे.

सांसद के आवासीय परिसर में देवेंद्र माझी को दी गयी श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर. जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता तथा अलग झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी योद्धा शहीद देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को चक्रधरपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सांसद जोबा माझी के पंप रोड स्थित आवासीय परिसर में देवेंद्र माझी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इसमें काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए. सबसे पहले सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने पुष्प अर्पित कर देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने वालों में उदय माझी, लखीराम हेम्ब्रम, टीपी सोरेन, दीपक माझी, कालीपद सोरेन, जगदीश नारायण चौबे, रामजीत हांसदा, संतोष मिश्रा, अजय नायक, दिनेश जेना, पीरु हेम्ब्रम, जॉनी हाजरा, कालिया जामुदा, चंदन होनहागा, रामसिंह हेम्ब्रम, अभिषेक सिंकू, बुधराम उरांव, पच्चू बेसरा, लालू उरांव, काजल प्रधान, दीना प्रधान समेत अनेक समर्थक और शुभचिंतक शामिल रहे. श्रद्धांजलि सभा के बाद सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी समर्थकों के साथ गोइलकेरा के लिए रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola